
ताज़ा ख़बरें
बसपा उम्मीदवार और सौ समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बिजनौर- 18 जनवरी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार व पूर्व विधायक रुचि वीरा और उनके समर्थकों के खिलाफ मण्डावर थाने में कोविड महामारी और धारा-144 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज हुआ है।
यह मुकदमा मंगलवार को थाना मण्डावर के मुख्य आरक्षी मुहीद्दुदीन की ओर से दर्ज कराया गया है। मुकदमे में कहा गया है कि बसपा उम्मीदवार रुचि वीरा ने अपने समर्थक रोहतास सिंह, विपिन कुमार, तुलसी राम गौतम, जोगेंद्र सिंह, लाखीराम, सुनिल, सुशील, तिलक राम और उनके सौ से अधिक समर्थकों के साथ बिना अनुमति के ग्राम नाईवाला में घूमे हैं। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



