ताज़ा ख़बरें

बकरी ने विचित्र बच्चे को दिया जन्म, एक आंख वाले घोड़े जैसे बच्चे को देखने जुटे ग्रामीण

मीरजापुर-13 जनवरी। अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली गांव में एक बकरी ने गुरुवार को एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया,जो देखने से एक आंख वाले घोड़े की तरह दिख रहा है। विचित्र बच्चे को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। विचित्र बच्चे को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

पशुपालक गिरजा प्रसाद ने बताया कि उसकी पालतू बकरी ने एक आंख वाले बच्चे को जन्म दिया है, जो घोड़े के बच्चे की तरह दिख रहा है। उस बच्चे का मुंह घोड़े के जैसा है और उसके पूरे शरीर पर कोई बाल नहीं है।उसके सिर पर एक आंख है। यह देखने में बहुत ही अजीबों-गरीब लग रहा है। भगवान एवं प्राकृतिक के बनाए हुए सभी प्राणी एक समान होते हैं, लेकिन यह बकरी का बच्चा घोड़े के जैसा है। अब देखना यह है कि यह कितने दिनों तक जिंदा रहता है क्योंकि पैदा तो हुआ लेकिन इसका शरीर पूरी तरीके से कमजोर है। यह अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा है। इसकी सांसें रुक-रुक चल रही है। लोगों के बताने के मुताबिक यह ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह सकता। लोग इसे देखकर आश्चर्यचकित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह कलयुग है, कुछ भी हो सकता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button