ताज़ा ख़बरें

फिल्म ‘लियो’ का फर्स्ट लुक आउट, 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय के जन्मदिन पर मेकर्स ने उनकी आने वाली फिल्म ‘लियो’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। इस फिल्म में विजय के साथ बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के पोस्टर में विजय बेहद इंटीमेट लुक में नजर आ रहे हैं। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित ”लियो” में थलपति विजय और संजय दत्त, तृषा कृष्णन और विक्रम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म ‘लियो’ 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘वारिसु’ के बाद फैंस थलपति विजय की आने वाली फिल्म ‘लियो’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह एक एक्शन फिल्म होने वाली है। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। मेकर्स ने बताया कि इस फिल्म का पहला गाना भी जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का पहला गाना उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस पोस्टर में विजय डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। वह मुंह में सिगरेट दबाए हुए हवा में पिस्तौल लहराते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में पार्टी थीम नजर आ रही है।

विजय की फिल्म में तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। साथ ही इस फिल्म में संजय दत्त विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में संजय दत्त थलापति विजय के पिता का किरदार निभाएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में विजय 40 के दशक के गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे। फिल्म ‘लियो’ इसी साल 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म तमिल के अलावा तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी।

इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कंगराज कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। मेकर्स ने ‘लियो’ से सुपरस्टार थलापति विजय का नया लुक जारी कर दिया है। उनका लुक बेहद शानदार है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button