ताज़ा ख़बरें

फिल्म में डेब्यू करने से पहले शाहरुख खान की बेटी ने लगाई बड़ी छलांग

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। सुहाना खान इस साल एक अभिनेत्री के रूप में बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन, फिल्म रिलीज होने से पहले ही सुहाना ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। पहली फिल्म के रिलीज होने से पहले ही वह किसी और प्रोजेक्ट में लग गई हैं। सुहाना खान अब न्यूयॉर्क के बड़े ब्रांड ”मेबेलिन” को एंडोर्स करती नजर आएंगी।

हाल ही में सुहाना को ब्रांड के प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट में देखा गया था। इवेंट के दौरान सुहाना खान अपने फैशन सेंस से सभी को इम्प्रेस करती नजर आईं। इस बार सुहाना ने खास रेड कलर का आउटफिट पहना है। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मनोरंजन जगत में डेब्यू से पहले ही वह इस ब्रांड एंडोर्समेंट से जुड़ चुकी हैं। इस इवेंट में उनके साथ कई बड़ी हस्तियां नजर आईं। बॉलीवुड डेब्यू से पहले इतना बड़ा मौका मिलने पर फैंस भी सुहाना खान की तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में सुहाना खान अपने पिता शाहरुख खान की आईपीएल टीम यानी केकेआर को सपोर्ट करते हुए मैदान में नजर आई थीं। इस बार वह अपनी दोस्त शनाया कपूर के साथ मैच देखने कोलकाता पहुंची थीं। इस बीच तस्वीरें भी वायरल हुईं।

सुहाना खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द आर्चीज’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं कि सुहाना खान कब फिल्मों में अपना जलवा बिखेरेंगी। उनकी पहली फिल्म की चर्चा काफी समय से हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर कर रही है। इस फिल्म से सुहाना खान के साथ बॉलीवुड के कई स्टारकिड्स बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button