
फिल्म मुन्ना भाई में दिखेगा भोजपुरी फिल्म स्टार प्रदीप पांडेय का नया लुक
लखनऊ- 12 नवम्बर। भोजपुरी के फिल्मों के रोमांटिक एवं एक्शन स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू की नई भोजपुरी फिल्म मुन्ना भाई का मुहूर्त शॉट भव्य तरीके से शूट हुआ। फिल्म में उनके अपोजिट भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की नई सेंसेशन खुशी दुबे है। खुशी फिल्म में उनकी प्रेमिका का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म के टाइटल से प्रतीत हो ही रहा है कि यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। भोजपुरी सिनेमा में रोमांस किंग के उपनाम से मशहूर चिंटू का एक नया लुक दर्शकों को देखने को मिलेगा। फिल्म की यूनिट के अनुसार भोजपुरिया दर्शकों के लिए एक सरप्राइज पैकेज होने वाला है। फिल्म के निर्देशक मनोज कुमार पांडेय हैं।
फिल्म के मुहूर्त के मौके पर प्रदीप पांडेय चिंटू ने बताया कि यह एक मुन्ना ठींप बेहतरीन फिल्म है। नेरेशन के दौरान ही मुझे यह फिल्म बेहद पसंद आई थी। मुझे उम्मीद है कि फिल्म भोजपुरी सिनेमा में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी। फिल्म में भोजपुरिया दर्शकों को मेरा किरदार बहुत ही पसंद आने वाला है। फिल्म के निर्माता संजय मिश्रा और राजेश एस सिंह ने कहा कि लोगों को ये फिल्म एक अलग दुनिया का अनुभव करने वाली है। उन्हें स्टार प्रदीप के अलग -अलग रूप देखने को मिलेंगे। अब तक कि प्रदीप पांडेय की सभी फिल्मों से अलग यह फिल्म अलग है। उन्होंने बताया कि दर्शकों को रोमांस और एक्शन का तगड़ा डोज देखने को मिलेगा। इसमें साउथ की फिल्मों की तरह ही चिंटू के एक्शन सीन हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही हम फिल्म का फर्स्ट लुक और ट्रेलर रिलीज करेंगे।
फिल्म के निर्माता संजय मिश्रा और राजेश एस, सह निर्माता अरुण सिंह, संदीप दुबे हैं। फिल्म का निर्देशन मनोज कुमार पांडेय कर रहे हैं। फिल्म के प्रचार- प्रसार की जिम्मेदारी आरआरजे मीडिया ने ले रखी है। फिल्म की कहानी लेखक सतीश जैन ने लिखी है। संगीत मनोज कुमार दुबे ने दिया है। इसमें मनोज सिंह टाईगर, अमित शुक्ला, संजय महानंदा, अनुराधा सहित कई अन्य कलाकार काम कर रहे हैं।



