
ताज़ा ख़बरें
प. बंगालः लैंडिंग के दौरान तूफान में फंसा स्पाइसजेट का विमान, कई यात्री घायल
कोलकाता- 02 मई। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में रविवार को एक स्पाइसजेट विमान लैंडिंग से ठीक पहले तूफान में फंस गया। इस घटना में कुछ यात्री घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट के विमान बोईंग बी737 ने रविवार को मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के लिए उड़ान भरी थी। विमान दुर्गापुर के काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट तक पहुंचा, लेकिन विमान एयरपोर्ट पर लैंड करने ही वाला था कि खराब मौसम के कारण वह तूफान में फंस गया। विमान के तूफान में फंसने के बाद उसके केबिन का सामान गिरने लगा, जिस कारण कई यात्री घायल हो गए। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।



