
क्राइम
प्रेमी युगल ने पेड़ से लटक कर दी जान
मालदा- 13 अक्टूबर। जिले के मालतीपुर के धनगरा-बिशनपुर पंचायत के रंगघाट इलाके से गुरुवार तड़के पेड़ से प्रेमी जोड़े का फंदे से लटकता शव बरामद होने से इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत युवक का नाम सैफुद्दीन (22) है। जबकि मृत किशोरी का नाम नाइमा खातून (15) है।
स्थानीय लोगों ने अनुसार, आज तड़के प्रेमी जोड़े का शव रंगघाट इलाके के एक पेड़ में झूलता पाया गया। आनन- फानन में इसकी खबर चांचल थाने की पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।


