
प्रेमिका को गोली मारने के बाद प्रेमी ने खुद को गोली मारी,दोनों की मौत
मऊ/यूपी-19 नवम्बर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत देवशीपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम को एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद को भी गोली मार ली। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
गांव की रहने वाला सुधाकर उर्फ मोनू (23) शाम को अपनी प्रेमिका वंदना (20) घूरा के घर पहुंचा। जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुईं। इस पर प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारकर मौत के घात उतार दिया, उसके बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना परृृ अपर पुलिस अधीक्षक समेत सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य को एकत्र किया।
पुलिस के पूछताछ में लड़की की मां ने बताया कि पहले मोनू ने वंदना को



