
प्रियंका गांधी ने रामपुर में रोड शो और जनसंपर्क कर मांगे वोट
रामपुर-10 फरवरी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने गुरुवार को रामपुर में रोड शो और जनसंपर्क कर पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इस दौरान प्रियंका ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो सिर्फ बांटने की राजनीति करते हैं वे आपके लिए कुछ नहीं कर सकते।
प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता का उत्साह बता रहा है कि आने वाला समय कांग्रेस का है। कांग्रेस आएगी खुशहाली लाएगी। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र को जमानत मिलने पर भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह फिर से आजाद घूमेगा। उन्होंने कहा, जो सिर्फ बांटने की राजनीति करते हैं वे आपके लिए कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि लॉकडाउन में गरीबों की मदद करके कांग्रेस ने गलती की। लोग परेशान हुए तो इन्होंने खुद मदद क्यों नहीं की?



