भारत

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: राजनाथ सिंह

जोधपुर- 28 जून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बालेसर (शेरगढ़) वीर दुर्गादास की धरती है, महाराणा प्रताप की धरती है, भामाशाह की धरती है। 1971 के युद्ध में यहां के वीर सैनिकों ने जो पराक्रम दिखाया, उसके लिए पूरा देश गवाही देता है। आज जिस शांति और सुरक्षा में हम जी रहे हैं। उसके लिए हमारे वीर सैनिकों ने ना जाने कितनी कुर्बानियां दी हैं। पहले भारत कमजोर और गरीब देश माना जाता था, आज जब भारत बोलता है तो सारी दुनिया सुनती है। केंद्र सरकार ने करिश्माई काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया के कई देशों को पछाड़ा है। आज अर्थव्यवस्था के मामले में भारत दुनिया के पांच देशों में है और जल्द ही भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में तीसरे नंबर पर आ जाएगी।

केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को जोधपुर जिले के बालेसर में मां चामुंडा मंदिर के खेल गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय रक्षा मंत्री सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए केंद्रीय विद्यालय खुलवाने का आश्वासन दिया।

राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के लिए गांव-गरीब और महिलाओं की समान प्राथमिकता है। सरकार ने लोगों को आवास उपलब्ध करवाया, घर-घर शौचालय बनवाए, हर घर नल हर घर जल परियोजना के तहत हर घर तक पानी पहुंचाया। मोदी सरकार के राज में भ्रष्टाचार से मुक्ति मिली, 9 साल में सरकार पर कोई भी भ्रष्टाचार के मामले में अंगुली तक नहीं उठा सकता। केंद्र सरकार ने जनधन खाता खोला, जिससे अब शत प्रतिशत पैसा सीधा लोगों तक पहुंच रहा है। भ्रष्टाचार को भाषण से समाप्त नहीं किया जा सकता, सिस्टम में बदलाव से कम किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर जाते है, तो लोग ऑटोग्राफ लेते हैं, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हमारे देश के प्रधानमंत्री को बॉस बोलते हैं। एक देश के राष्ट्रपति हैं जो हमारे प्रधानमंत्री के पैर छूना चाहते हैं। मान सम्मान स्वाभिमान की लड़ाई से समझौता नहीं कर सकते, हम जो कहते हैं वो करते हैं। विरोधियों को अयोध्या की धरती पर भव्य राम मंदिर बनाकर जवाब दिया। जो 24 जनवरी को दुनिया के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चीन के बाद मोबाइल की मैन्यूफैक्चरिंग करने का कोई देश बना है तो वो भारत है। पहले तो हर चीज गोले, मिसाइल बाहर से मंगाते थे। अब तोप, गोले मिसाइल, बारूद भारत में बना रहे हैं। केवल भारत के लिए ही नहीं, पूरे विश्व के लिए बना रहे हैं। 2047 में भारत की वो हैसियत हो जाएगी कि हथियार गोले सर्वाधिक भारत से निर्यात होंगे।

इससे पहले विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की वजह से देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली, किसानों को बाजरे के भाव बढ़े हुए मिले, पीएम मोदी की वजह से कश्मीर में शांति हुई। सतीश पूनिया कर्जमाफी के मुद्दे पर, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार पर बरसे। इस दौरान सांसद पीपी चौधरी, राज्यसभा सांसद राजकुमार चाहर, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत,रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल, फलोदी विधायक पब्बाराम,पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी, भाजपा जिला संगठन प्रभारी सांवलाराम देवासी,जिला अध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ समेत अन्य लाेग मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button