भारत

 प्रधानमंत्री को मारने की धमकी का वीडियो वायरल, सोनीपत में FIR दर्ज

चंडीगढ़- 30 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गोली मारने की धमकी देने का एक वीडियो वायरल होने के बाद सोनीपत पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया है। इस वीडियो में धमकी देने वाले आरोपित की तलाश की जा रही है। आरोपित खुद को सोनीपत के गांव मोहाना का रहने वाला बता रहा है।

सोनीपत के मोहाना थाना के इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि वह ईएचसी राजेन्द्र, कांस्टेबल देवेंद्र के साथ सरकारी गाड़ी में गश्त पर थे। इसी बीच वे गोहाना रोड पर गांव बादशाहपुर माच्छरी में पहुंचे थे, तभी उनके निजी मोबाइल फोन पर एक वीडियो क्लिप सिपाही ओमकार ने वॉट्सऐप पर भेजी। इस वीडियो क्लिप में एक न्यूज एंकर आदिपुरुष फिल्म के बारे में लोगों से राय ले रही थी। तभी वीडियो में एक नौजवान लड़का टोपी पहने अपने आप को हरियाणा का बदमाश बताते दिखता है। उसने बताया कि वह सोनीपत के गांव मोहाना का रहने वाला है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गोली मारने की धमकी देते दिखता है। उसने कहा कि मोदी मेरे सामने आ जाएं तो मैं गोली मार दूंगा।

इस वीडियो को देखने के बाद मोहाना थाना में इंस्पेक्टर राजपाल ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर वीडियो में धमकी देने वाले युवक का सुराग लगाने में जुटी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button