ताज़ा ख़बरें

प्रदेश भाजपा पर गद्दारों का कब्जा : तथागत रॉय

कोलकाता- 22 दिसंबर। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के एक दिन बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता तथागत रॉय ने प्रदेश नेतृत्व पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश इकाई पर गद्दारों और अय्याश नेताओं का कब्जा है।

त्रिपुरा और मेघालय के पूर्व राज्यपाल रॉय ने ट्वीट किया कि हिंदू बंगाली विनाश और विलुप्त होने की ओर अग्रसर प्रतीत होते हैं। उनके मुख्य निवास पश्चिम बंगाल राज्य में पिछले 44 वर्षों से कुशासन रहा है। यहां सबसे विनाशकारी और बुरे लोग सत्ता में रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा, जो इसमें फिर से जान डाल सकती थी, उसको अय्याशों एवं गद्दारों के झुंड के हवाले छोड़ दिया गया है। परिणाम 2021 के विधानसभा चुनाव में हार थी और चूंकि उसके बाद कोई गंभीर सुधार नहीं हुआ इसलिए नगर निगम के चुनाव में पराजय मिली। रॉय ने कहा कि उन्होंने कई बार पार्टी के विभिन्न मंचों पर कमियों की ओर इशारा किया,लेकिन गलतियों को सुधारने के लिए कुछ भी नहीं किया गया।

उन्होंने लिखा कि कुछ लोग सार्वजनिक रूप से भाजपा के खिलाफ मेरी टिप्पणियों को लेकर बुरा महसूस कर रहे हैं। मैं भी इससे परेशान हूं। लेकिन कोई रास्ता नहीं है। मैंने पार्टी मंचों पर गोपनीय तरीके से उन चीजों के बारे में बताया, लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकला। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं जीवित हूं या नहीं। महत्वपूर्ण यह है कि हिंदू बंगालियों की हार आसन्न है। इसके पहले विधानसभा चुनाव में हार को लेकर भी तथागत रॉय ने प्रदेश नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button