
क्राइम
प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ मंडल भाजयुमो अध्यक्ष गिरफ्तार
सिलीगुड़ी- 14 अक्टूबर। खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ भाजपा के युवा अध्यक्ष को गुरुवार देर रात को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 25 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया है।
खोरीबाड़ी पुलिस के अनुसार बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर बंगाल-बिहार सीमा के चक्करमारी इलाके में छापेमारी की गई। यहां पुलिस ने नक्सलबाड़ी मंडल भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमन बर्मन को पकड़ा। तलाशी के बाद आरोपित के पास से 25 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। इस पर आरोपित को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।


