
MADHUBANI:- प्रखंड मुख्यालयों पर आक्रोशित मुखियाओं का धरना, मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश ने कहा- 73वां संविधान संशोधन के तहत प्रदत 29 अधिकारों को पूर्णरूप से ग्राम पंचायत को सौंपा जाए, नही तो जारी रहेगा आन्दोलन
मधुबनी- 22 अगस्त। बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर ग्राम पंचायत के अधिकारों में कटौती के खिलाफ 16 अगस्त से 31 अगस्त तक हड़ताल कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को रहिका प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखियाओं ने प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश झा के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश झा ने कहा कि हड़ताल के दौरान ग्राम पंचायत के सभी प्रकार के कार्यों सरकारी कार्यक्रमों बैठक का बहिष्कार किया जा रहा है। बताया कि हमारी मांगे ग्राम पंचायत को 73वां संविधान संशोधन के तहत प्रदत 29 अधिकारों को पूर्णरूपेण ग्राम पंचायत को सौंपा जाए। ग्राम सभा से चयनित योजनाओं को प्राथमिकता दी जाए सरकार ग्राम सभा में अनावश्यक हस्तक्षेप बंद किया जाए। मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में ब्रेंडा असफल हो चुकी है इसे पुनः ग्राम पंचायत को सौंपा जाए। पंचायत सरकार भवन के निर्माण में पूर्व में ही एलएईओ असफल साबित हुई है। इसे ग्राम पंचायत को दिया जाये। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को वेतन भत्ता में बढ़ोतरी की जाए। मुखिया को दस हजार, उप मुखिया को सात हजार एवं वार्ड सदस्य को पांच प्रति माह दिया जाए। ग्राम पंचायत के मुखिया को उनकी सुरक्षा हेतु आवश्यक अनुसार उनके मांग पर आर्म्स का लाइसेंस दिया जाए। पंचायतों में बंद परे अंत्योष्टि योजना को चालू किया जाए। सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को गति प्रदान किया जाए। ग्राम पंचायत को पुनः जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का अधिकार दिया जाए। अपराधियों द्वारा हत्या कर दिया गया मुखिया के परिजनों को सरकार 50 लाख तक का मुआवजा दें और एसपी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को अभिलंब सजा दिलवाऐ। ग्राम पंचायत में कार्यरत कर्मियों के वेतन विवरण उपस्थिति पंजी मुखिया के हस्ताक्षर के बाद ही भुगतान किया जाए इसका शक्ति से अनुपालन कराया जाए। ग्राम पंचायतों को राजसव कर वसूली का हिस्सा सभी मतों से उपलब्ध कराई जाए। मनरेगा में ग्राम पंचायत को प्रशासनिक का अधिकार पंचायती राज्य विभाग के तरह 20 लाख तक किया जाए तथा ग्राम पंचायतों को भुगतान का अधिकार दिया जाए। मनरेगा में मजदूरी दर बढ़ाया जाए तथा बाजार दर के अनुसार एस ओ आर निर्धारित किया जाए। तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। 15वीं वित्त की राशि आवंटन में ग्राम पंचायत को अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराया जाए। तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में नए पत्र लाभुकों का नाम जोड़ने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए। इन सभी मांगों को लेकर मुखिया संघ हड़ताल पर हैं। हड़ताल पंचायतों में सरकारी कार्य प्रभावित हो रहा है। धरना पर संघ के उपाध्यक्ष मो.सनाउल्लाह,ललन सिंह, जाहिदा खातुन, अब्दुर राजिक,अनिल चोधरी,पुनम चोरसिया, कामनी देवी,सज्जाद अंसारी, एकरामुल होदा,रुबी कुमारी,सहजादी बेगम,सबा नाज,विकास कुमार,ललिता देवी,फुलपरी देवी,अशोक राम आदि शामिल थे।

इधर घोघरडीहा प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड मुखिया महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार सिंहवैत की अध्यक्षता में धरना दिया गया।

इसी तरह जयनगर प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड क्षेत्र के मुखियाओं ने प्रखंड संघ के अध्यक्ष राम दास हाजरा के नेतृत्व में धरना दिया।

वहीं बिस्फी प्रखंड मुख्यालय पर मुखियाओं ने मांगों के समर्थन में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण झा के अध्यक्षता में धरना दिया। मौके पर मुखिया अमरेश कुमार झा,सुनील कुमार चोधरी,मो.कपिल,मो. मुन्ना,सतीश प्रसाद मेहता,सुधीर कुमार यादव,राजेंद्र पासवान,दिलीप साफी,गुंजा देवी,फूलो देवी,ललिता देवी जिवछी देवी, सूरज यादव,उदगार यादव,आनंद यादव,अविनाश पासवान,बेचन साहनी,मो. शाहिद,मो.हसनैन शहाबुद्दीन,मो रिंकू,अनील कुमार यादव,गुलशन खातून एवं छोटे साह सहित कई मुखिया उपस्थित थे।

दुसरी ओर लदनियां प्रखंड मुख्यालय पर संघ के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व में मुखियाओं ने धरना दिया। धरनार्थियों ने आगामी 31 अगस्त तक ग्राम पंचायत कार्यों का बहिस्कार करने का निर्णय लिया। धरनार्थी मुखियों के शिष्ट मंडल ने बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर को 19 सूत्री मांग पत्र सौंपा। बीडीओ ने मांग पत्रों को अग्रिम कार्रवाई के लिए डीएम को प्रेषित करने की बात कहीं। धरना में संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार, आनन्द कुमार, फूलकुमारी देवी, रामदेव महतो,अशोक मंडल,नवीन कुमार,अजय कुमार साह,उपेन्द्र साह एवं सुजित कुमार पासवान समेत कई प्रतिनिधियों ने भाग लिया।



