बिहार

पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल पंचतत्व में विलीन

मधुबनी- 15 नवंबर। प्रख्यात समाजवादी चिंतक व हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। मधुबनी जिले के घोघरडीहा प्रखंड के बेलहा-बथनाहा जिरोप्वाइंट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि जेष्ठ पुत्र भारत भूषण मंडल ने दिया। इसके पूर्व दिवंगत के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पैतृक निवास स्थान बेलहा में रखा गया।

जहां राज्यसभा सांसद डॉ.फैयाज अहमद,सांसद रामप्रीत मंडल, परिवहन मंत्री शीला मंडल,पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव,पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल,पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव,पूर्व मंत्री दामोदर रावत,पुर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय,रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन ब्रह्मानंद यादव,जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव,पूर्व विधायक राम कुमार यादव,पूर्व विधायक सतीश प्रसाद साह, जेपी सेनानी हनुमान प्रसाद राउत,जगत नारायण सिंह,चुल्हाई कामत,अखिल भारतीय कैवर्त कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनारायण भंडारी,ई.शैलेन्द्र मंडल,प्रदेश जदयू के वरिष्ठ नेता मनोज यादव,वरिष्ठ समाजसेवी सत्यजन, शहीद परमेश्वर के पुत्र शम्भु नारायण जन,कांग्रेस नेता पंसस सुशील कामत,जिला पार्षद वीणा देवी,बबिता देवी,पूर्व जिला पार्षद विक्रमशिला देवी,बंदना देवी,वरिष्ठ राजद नेता राजकुमार यादव,जदयू नेता फूलदेव यादव,धर्मेन्द्र कुमार मंडल,बीर बहादुर राय,राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव,डॉ धनवीर यादव,राम नारायण प्रसाद,नपं के पूर्व मुख्य पार्षद श्रवण कुमार ठाकुर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अबधेश ठाकुर,पूर्व जिला पार्षद बलराम साह सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। पूर्वाहन 10 बजे बेलहा आवास से अंतिम यात्रा प्रारंभ होकर बेलहा बथनाहा जीरोप्वाइंट पंहुचा। जहां राज्य सरकार की ओर से जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने पुष्पचक्र चढ़ाकर उन्हें नमन किया। सूबेदार विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने सलामी दी।

जिसके बाद जेष्ठ पुत्र लौकहा के विधायक भारत भूषण मंडल ने मुखाग्नि दिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button