
बिहार
पूर्व मंत्री देवेन्द्र यादव 23 मार्च को अपनी पार्टी का राजद में करेंगे विलय
पटना- 27 फरवरी। समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक(सजद- डी) पार्टी का राजद में जल्द विलय हो जाएगा। जिसकी आहट राजद नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सजद-डी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव एवं उनके शहजादे आलोक कुमार यादव ने मुलाकात की।
जिसके बाद से बिहार की राजनीति का पारा एकाएक बढ़ गया है। पूर्व मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा राजद में शामिल होने की औपचारिक घोषणा 23 मार्च को डा. राम मनोहर लोहिया जयंती दिवस पर अपनी पार्टी समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक का राजद में विधिवत व औपचारिक रूप से विलय कर अपने सहयोगियों के साथ सदस्यता ग्रहण करेंगे। उक्त जानकारी देवेन्द्र प्रसाद यादव ने प्रेस को दी।



