भारत

पूर्वोत्तर से दूर हो रहा अविश्वास का माहौल: PM मोदी

गुवाहाटी/नई दिल्ली- 14 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते नौ सालों में पूर्वोत्तर में किये विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से आज नॉर्थ ईस्ट में हर तरफ स्थाई शांति आ रही है। प्रधानमंत्री ने देश के 140 करोड़ देशवासियों पर भरोसा जताते हुए आजादी के अमृतकाल में इसी माहौल को और बढ़ाना का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री शुक्रवार को गुवाहाटी के सरसजई स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 10,900 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने दस हजार से अधिक कलाकारों-बिहू नर्तकों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग बिहू कार्यक्रम का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने नामरूप में 500 टीपीडी क्षमता वाले मेन्थॉल संयंत्र की शुरुआत; ब्रह्मपुत्र नदी पर पलाशबाड़ी और सुआलकुची को जोड़ने वाले एक पुल का शिलान्यास; शिवसागर स्थित रंग घर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास और पांच रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तथा राष्ट्र को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते नौ सालों में पूर्वोत्तर में किये विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से आज नॉर्थ ईस्ट में हर तरफ स्थाई शांति आ रही है। अनेकों युवाओं ने हिंसा का रास्ता छोड़कर, विकास के रास्ते पर चलना शुरू कर दिया है। अविश्वास का माहौल दूर हो रहा है और दिलों की दूरी मिट रही हैं। प्रधानमंत्री ने देश के 140 करोड़ देशवासियों पर भरोसा जताते हुए आजादी के अमृतकाल में इसी माहौल को और बढ़ाना का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह देश के युवाओं के भरोसे ही इतने बड़े-बड़े लक्ष्य तय करते हैं और विकसित भारत की बात करते हैं। मेरा भरोसा देश के 140 करोड़ देशवासियों के ऊपर है। प्रधानमंत्री मोदी ने असम के गुवाहाटी में मेगा बिहू कार्यक्रम में ‘बिस्वा बिजॉय नौजवान’ गीत की कुछ पंक्तियां पढ़ीं। उन्होंने गीत का अर्थ बताते हुए कहा कि इसमें भारत के युवाओं से आह्वान किया गया है कि विश्व विजयी भारत के नौजवान भारत मां की पुकार को सुनिए। बदलाव का वाहक बनिए। ये गीत भरोसा देता है हम मृत्यु पर विजय पाएंगे और स्वाधीनता के द्वार खोलेंगे। उन्होंने कहा कि यह गीत उस समय लिखा गया था जब आजादी ही सबसे बड़ा सपना था। उन्होंने कहा कि भारत आज आजाद है और विकसित भारत आज हमारा सबसे बड़ा सपना है। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा मेरे भारत के युवाओं आप में विश्व विजय करने का सामर्थ्य है। आप आगे बढ़िये और तेज गति से विकास की बागडोर संभालिए। विकसित भारत के द्वार खोलिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के दृश्य को देखने वाला कभी भूल नहीं सकता है। ये अद्भुत और अविस्मरणीय है। प्रधानमंत्री ने कहा, “जब मैं यहां चुनाव के दौरान आया था, तो मैंने कहा था कि वह दिन दूर नहीं जब लोग ‘ए फॉर असम’ कहेंगे और आज असम वास्तव में ए-1 राज्य बन रहा है।” नॉर्थ ईस्ट से गायब हो रहा अविश्वास का माहौल। आज असम और पूर्वोत्तर को एम्स और तीन नए मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है।

उन्होंने बिहू, बैसाखी सहित नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये अनेक राज्यों में नए साल की शुरुआत का समय है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहू को केवल शाब्दिक अर्थों में नहीं समझा जा सकता है। बल्कि इसे समझने के लिए भावनाओं और भावनाओं की जरूरत होती है। आज भारत आजाद है और विकसित भारत बनाना हमारा सबसे बड़ा सपना है। हमें देश के लिए जीने का सौभाग्य मिला है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का समारोह ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का प्रतिबिंब है। यह उत्सव ‘सबका प्रयास’ के साथ विकसित भारत के हमारे संकल्प को पूरा करने की प्रेरणा है। इसी भावना के साथ कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। आज असम और पूर्वोत्तर को एम्स गुवाहाटी और तीन नए मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है। आज पूर्वोत्तर के रेल संपर्क से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट भी शुरू हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की विशेषता यही है कि हमारी संस्कृति, हमारी परंपराएं हजारों-हजार वर्षों से हर भारतवासी को जोड़ती आई हैं। हमने मिलकर, गुलामी के लंबे कालखंड के हर हमले का सामना किया। हमने मिलकर, अपनी संस्कृति और सभ्यता पर कड़े से कड़े प्रहार झेले। उन्होंने कहा कि सत्ताएं बदली, शासक आए-गए, लेकिन भारत अटल रहा। हम भारतीयों का मन अपनी मिट्टी से बना है, अपनी संस्कृति से बना है। यही आज विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है।

उन्होंने कहा कि पिछले नौ साल में हमने कनेक्टिविटी को लेकर पुराने अप्रोच को बदला है। आज हमारे लिए एक साथ चार आयाम में काम करने का महायज्ञ है। भौतिक कनेक्टिविटी, डिजिटल कनेक्टिविटी, सामाजिक कनेक्टिविटी और सांस्कृतिक कनेक्टिविटी शामिल है। हमने पिछले नौ वर्षों के दौरान ‘डिस्कनेक्ट’ को जोड़ा। पूर्वोत्तर के अधिकांश गांव बारहमासी सड़कों से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा कई नए एयरपोर्ट बनाए गए हैं। अब ब्रॉडगेज ट्रेनें मणिपुर और त्रिपुरा पहुंच गई हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button