बिहार

पुरानी चीजों को भूलिएगा मत, जब मौका मिला तो कोई काम नही किया,परिवार में लगे रहे: CM नीतीश

पूर्णिया-  23 अप्रैल। चली गई ,अच्छा हुआ। कहती थी फिर से मंत्री बनाइये,नही बनाये तो चली गई, जिनके साथ गई ,उनके राज में क्या स्थिति थी।कोई शाम के बाद घर से बाहर निकलता था। न शिक्षा की कोई व्यवस्था थी , न सड़क था,न इलाज की कोई व्यवस्था थी।आज कितना कुछ बदल गया है। पुरानी चीज को भूलिएगा मत।जिन्हें मौका मिला कोई काम नही किया। सब परिवार में लगे रहे।उक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को भवानीपुर में एनडीए प्रत्याशी संतोष कुमार के समर्थन में आयोजित चुनावी-सभा को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम के झगड़े को समाप्त कराया।जो झगड़ा करवाता था आप उसी को वोट कीजियेगा।हमने हर समुदाय के लिए काम किया है।हर घर मे बिजली,पानी और शौचालय पहुंचाया।स्वंय सहायता समूह से महिलाओं को कितना फायदा हुआ है।आज 10.51 लाख जीविका-समूह है, जिससे 01 करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी है।04 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दिया,01 लाख को जल्द मिलेगा और 03 लाख लोगों को आगे सरकारी नौकरी देंगे।सरकारी नौकरी हो या पंचायती राज,महिलाओं को आरक्षण दिया।

संतोष कुशवाहा जी को जिताने के लिए नरेंद्र मोदी जी भी पूर्णिया आए थे।आप सब मिलकर उनको वोट देकर जिताने का काम करिए।पूर्णिया में आज कितना विकास कार्य हुआ है।जल्द ही पूर्णिया एयरपोर्ट भी शुरू हो जाएगा।हमारा कोई निजी स्वार्थ नही है,पूरा बिहार मेरा परिवार है।संतोष जी अच्छा काम करते हैं,कोई दिक्कत होती है तो हमको बताते हैं,इसलिए आपसबों से इनके लिए वोट मांगते हैं।हम चालीसों सीट पर जीतेंगे औरनरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे।

एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले रुपौली के इलाके में महाजंगलराज था।अराजक स्थिति थी। नीतीश जी ने सुशासन लाया, सड़क और बिजली आयी।पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए।आज यहां क्या नहीं है।एक प्रत्याशी हमारे साथ ही थी,जो लालटेन लेकर घूम रही है। हमारे नेता ने सम्मान दिया तो बदले में पीठ में खंजर भोकने का काम किया।ऐसे लोग को सबक सिखाना है।एक प्रत्याशी भेष बदल कर आया है। बड़ी-बड़ी बातें कर रहा है।जब उसे आपने मौका दिया तो उसने पूर्णिया के माथे पर कलंक लगाने का काम किया।पूर्णिया में फिर से गुंडाराज वापस नही लाने देना है। इसलिए 26 अप्रैल को तीर छाप पर बटन दबायेंगे तो आपका बेटा पूर्णिया से जीतेगा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बनेंगे। मंच पर पूर्व मुखिया कलाधर मण्डल ने मुख्यमंत्री के समक्ष जदयू की सदस्यता ग्रहण की ।मुख्यमंत्री ने माला पहनाकर मण्डल का स्वागत किया

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button