भारत

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की बात, भारतीयों की सुरक्षित वापसी पर चर्चा, भारतीयों को तुरंत खार्किव छोड़ने को लेकर जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली- 03 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात कर यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति की समीक्षा की, जिसमें मुख्यत: खार्किव शहर तथा अन्य क्षेत्रों में फंसे भारतीय छात्रों को निकाले जाने को लेकर बातचीत हुई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के घटनाक्रम पर बुधवार को फिर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता भी की। बैठक में यूक्रेन के गहन लड़ाई के क्षेत्रों से भारतीय छात्रों और नागरिकों को निकालने पर विचार विमर्श किया गया। प्रधानमंत्री को संघर्षरत क्षेत्रों से भारतीय छात्रों की निकासी के संबंध में नवीनतम जानकारी दी गई। इस बैठक में बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और एजेंसियों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बता दें कि यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित वापसी के प्रयासों को तेज करने के लिए तहत प्रधानमंत्री मोदी रविवार से लगातार बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने कई मौकों पर कहा है कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यूक्रेन में फंसे करीब छह हजार भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है।

वहीं, यूक्रेन में हालात बिगड़ते देख वहां स्थित भारतीय दूतावास ने छात्रों सहित सभी भारतीय नागरिकों से तुरंत खार्किव छोड़ने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिसमें सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिकों से तत्काल पेसोचिन, बाबाये और बेजलीयुदोव्का पहुंचने को कहा गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भारत सरकार यूक्रेन में फंसे अपने सभी नागरिक की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करेगी।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में छह उड़ानें भारत पहुंची हैं। अगले अगले 24 घंटों में 15 उड़ानें निर्धारित की गई हैं। इनमें से कुछ पहले से ही वर्तमान में रास्ते में हैं। भारतीय वायु सेना का विमान सी-17 बुखारेस्ट (रोमानिया) से ऑपरेशन गंगा में शामिल हो गया है, इस विमान के आज रात दिल्ली लौटने की उम्मीद है। बुडापेस्ट (हंगरी), बुखारेस्ट (रोमानिया) और रेजस्जॉ (पोलैंड) से आज भारतीय वायुसेना की तीन उड़ानें और रवाना होंगी।

भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालने के प्रयासों के बीच ऑपरेशन गंगा के तहत नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट पहुंचे हुए हैं। वो वहां छात्रों की सुरक्षित वापसी की निगरानी कर रहे हैं। बुखारेस्ट में हेनरी कोंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्होंने भारतीय छात्रों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि सभी छात्रों को निकाला जा रहा है और वे जल्द अपने वतन में सुरक्षित होंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button