
ताज़ा ख़बरें
पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट भारत में ब्लॉक, कानूनी मांग पर हुई कार्रवाई
नई दिल्ली- 30 मार्च। भारत में पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है। एक कानूनी मांग के बाद पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है।
ट्विटर ने इसे गाइडलाइन का उल्लंघन मानते हुए ब्लॉक किया है। हालांकि यह तीसरा मौका है जब पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को भारत में ब्लॉक किया गया। पिछले साल अक्टूबर में भी भारत में इसे ब्लॉक कर दिया गया था।