ताज़ा ख़बरें

पाकिस्तान ने IOC बैठक में POK के राष्ट्रपति से करवाई भारत पर पाबंदियों की मांग

इस्लामाबाद- 23 मार्च। पाकिस्तान में हो रही इस्लामिक सहयोग संगठन (आईओसी) के विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान अपनी पैंतरेबाजी से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से लेकर विदेशमंत्री ने खुद इस बैठक में कश्मीर का मसला उठाने के बाद पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के कथित राष्ट्रपति से भारत पर पाबंदियों की मांग तक करवा दी। हालांकि किसी भी इस्लामी देश ने इस मांग को गंभीरता से नहीं लिया है।

पाकिस्तान में इस्लामिक सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक मंगलवार को शुरू हुई है। इसमें 57 मुस्लिम देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस सम्मेलन में पाकिस्तान इस्लामिक देशों के बीच कश्मीर मसले को लेकर कड़वाहट परोसने की भरपूर कोशिश कर रहा है। पहले ही दिन इस बैठक में कश्मीर मसला गूंजा और पाकिस्तान ने इस मसले को फिलिस्तीन के साथ भरपूर तरीके से उठाया। अब पाकिस्तान भारत पर पाबंदियों जैसी मांगें तो कर नहीं सकता था, तो इसके लिए पाक अधिकृत कश्मीर के कथित राष्ट्रपति को मोहरा बनाया गया।

पाक अधिकृत कश्मीर के कथित राष्ट्रपति बैरिस्टर सुल्तान महमूद चौधरी ने इस्लामिक सहयोग संगठन के सदस्य देशों से भारत पर आर्थिक पाबंदियां लगाने और भारतीय उत्पादों का बहिष्कार करने की मांग की। हालांकि चौधरी को मुख्य बैठक में बोलने का अवसर नहीं मिला था, इसलिए उन्हें कश्मीर संपर्क समूह की एक छोटी बैठक के माध्यम से पाकिस्तान के एजेंडे पर अमल करना पड़ा। उन्होंने इस्लामिक सहयोग संगठन से कश्मीरियों के लिए मानवीय मदद की मांग भी की।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button