स्पोर्ट्स

 पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने महिला T-20 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य किया हासिल

नई दिल्ली- 13 फ़रवरी। भारत ने रविवार को केप टाउन के न्यूलैंड्स में ग्रुप बी मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर सात विकेट से आसान जीत के साथ अपने महिला टी 20 विश्व कप अभियान की शुरुआत की।

जेमिमाह रोड्रिग्स (53 *) और ऋचा घोष (31 *) ने 58 रनों की नाबाद साझेदारी कर एक ओवर शेष रहते 150 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में यह दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य है, जिसे भारतीय टीम ने हासिल किया है।

टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। इंग्लैंड ने 2009 के संस्करण में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 164 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था। वहीं, तीसरे सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है। वेस्टइंडीज ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईडन गार्डन में 2 विकेट पर 149 रन बनाकर जीत हासिल की थी।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने कप्तान बिस्माह महरुफ (नाबाद 68) के बेहतरीन अर्धशतक और आयशा नसीम (25 गेंद पर 43 रन) की विस्फोटक पारी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बनाए।

जवाब में भारत ने जेमिमाह के 38 गेंदों पर नाबाद 53 और रिचा घोष के 20 गेंदों पर बनाए गए 31 रनों की बदौलत 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button