भारत

पहली बार CBI नहीं बुला रही, परिवार को किया है परेशान: अखिलेश यादव

लखनऊ- 29 फरवरी। समाजवादी पार्टी हर संस्था का सम्मान करती है। ये पहली बार नहीं है, जो सीबीआई (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो) बुला रही है। याद होगा कि नेताजी और हमारे परिवार को कितने दिन सीबीआई के अंडर में रहना पड़ा। यह आरोप समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर हम राजनीति कर रहे हैं और पीडीए की लड़ाई लड़ रहे हैं तो इन सभी चीजों का सामना करना पड़ेगा। भाजपा इस वक्त सबसे ज्यादा कमजोर स्थिति में है। देश के लोगों को दिखाई दे रहा है, चंडीगढ़ में बैलट से वोट नहीं पड़ा होता तो कैसे चोरी पकड़ी जाती।

उन्होंने ईडी और सीबीआई पर कहा कि आज सभी जांच एजेंसियां भाजपा के प्रकोष्ठ के रुप कार्य कर रही हैं। ईडी और सीबीआई इससे पहले भी कई समन मिले लेकिन तब चैनलों को तो सूचना नहीं मिली। इस बार जहां से सूचना मिली है, आप स्वयं ही समझिए। आज कई चैनल बिक गये हैं। चैनलों के बिकने के कारण मीडियाकर्मी समाचार दिखाने से डर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के लिए है। तीनों को मिलाकर पीडीए बनाया है। पीडीए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश के बाहर कर देगी। ये 2014 में आये थे और 2024 में चले जायेंगे। इस बार ये 80 की 80 सीटें हारेंगे, इसी लिए सीटों पर प्रत्याशी बदल रहे है।

पीडीए की बैठक ली—

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय में पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के लिए है। तीनों को मिलाकर पीडीए बनाया है। उन्होंने कहा कि पीडीए परिवार मजबूत न हो इसलिए भाजपा अग्निवीर योजना लाई है। पीडीए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश के बाहर कर देगी। ये 2014 में आये थे और 2024 में चले जायेंगे। इस बार ये 80 की 80 सीटें हारेंगे, इसीलिए सीटों पर प्रत्याशी बदल रहे हैं।

गठबंधन मजबूत हुआ इसलिए आया समन : डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने मैनपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव को मिले समन को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश में आईएनडीआईए (इंडिया) गठबंधन मजबूत हुआ और सपा और कांग्रेस साथ आए। यह गठबंधन मजबूत हुआ इसलिए समन आ गया। उन्होंने कहा कि एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button