
क्राइम
पश्चिमी चंपारण मे 2 बच्चे की मां प्रेमी संग फरार, मामला दर्ज
बेतिया- 25 मार्च। जिला स्थित शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चे की मां प्रेमी संग फरार हो गई है। मामले में महिला के पिता ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें गौनाहा थाना क्षेत्र के लक्षनौता गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार समेत उसके घर वालों को आरोपित किया गया है।
पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री की शादी 8 वर्ष पहले हुई है। उसके दो बच्चे भी हैं। उसने बताया है कि वह खेत गया हुआ था और उसकी पुत्री घर में अकेली थी। इसी बीच आरोपित धर्मेंद्र टेंपो से आया और उसकी विवाहित पुत्री को बहला फुसलाकर शादी करने की नीयत से अपहरण कर लिया। इस अपहरण में उसके घरवाले भी साथ है।थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने आज बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।



