भारत

परिवारवादी दल लोकतंत्र के लिए खतराः नड्डा

नई दिल्ली-06 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को परिवारवादी राजनीतिक दलों को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा कि इनको सिर्फ विचारधारा वाली पार्टी ही जवाब दे सकती है। भाजपा आज परिवारवादी दलों को जवाब देने का काम कर रही है।

भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर राजधानी के करोलबाग में एक शोभा यात्रा का आरंभ करते हुए नड्डा ने कहा कि आज 12 राज्यों में विशुद्ध भाजपा की सरकार है और 18 राज्यों में हमारे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार है। बहुत से प्रदेशों में हम विपक्ष में हैं, वहां हमारी लड़ाई पारिवारिक पार्टियों के साथ है। उन्होंने कहा कि ये पारिवारिक पार्टियां प्रजातंत्र के लिए खतरा हैं। इनको जवाब सिर्फ विचारधारा वाली पार्टी, भाजपा ही दे सकती है।

नड्डा ने भाजपा की संघर्ष यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि आज राज्य सभा में 1988 के बाद 100 का आंकड़ा पार करने वाली पार्टी भाजपा ही है। वर्ष 1980 में जब भाजपा का गठन हुआ था, तब हम सब लोग दिल्ली में एकत्र हुए थे और निर्णय लिया गया था कि भाजपा एक राजनीतिक दल के रूप में कार्य करेगी।

उन्होंने भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनके बलबूते ही भाजपा इतनी विशाल पार्टी है कि 15,000 मंडलों पर भाजपा के कार्यकर्ता एकत्र होकर पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। हमारे 8 लाख से ज्यादा बूथों पर करोड़ों कार्यकर्ताओं ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुना है।

नड्डा ने कहा कि एक समय वह भी था, जब संसद में हमारे सिर्फ दो सदस्य हुआ करते थे और लोग हमारा मजाक उड़ाया करते थे।आज नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को यह गौरव प्राप्त हुआ है कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर खड़े हैं।

उन्होंने भाजपा की 42 वर्ष की यात्रा में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा, “मैं उन वीर सपूतों को, जिन्होंने पार्टी को सींचकर इतना बड़ा किया, उन्हें आज नमन करता हूं। आज उन लोगों को याद करना आवश्यक है जिन्होंने जनसंघ के काल से इस काम को आगे बढ़ाया है। तब से लेकर आज एक लंबी यात्रा हमने तय की है।”

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने में 3 से 4 पीढ़ियों ने खुद को खपाया है। आज उन लोगों को याद करने का दिन है जिन्होंने कुछ नहीं पाया, लेकिन विचारधारा के लिए अपना सर्वस्व लगा दिया।आज हमारी पार्टी ने दो बार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button