
बिहार
पत्रकारों की हर समस्याएं होगी दुरः डीएम
मधुबनी- 18 मई। नए जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा से बुधवार को पत्रकार संघ आईएफडब्लूजे के जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह एवं सचिव आकिल हुसैन ने मुलाकात कर पत्रकार संघ की ओर से उनका स्वागत किया। तथा जिले के पत्रकारों की समस्याओं एवं फर्जी तरिके गाड़ियों पर प्रेस लिखकर गलत प्रयोग करने वालों के संबंध में भी बातचीत किया। जिलाधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि पत्रकारों के हर समस्यओं को दुर किया जाएगा।
उन्होने बताया कि पत्रकारों के सहयोग से मधुबनी जिला को बेहतर बनाया जाएगा। समय-समय पर जिला के संबंध में पत्रकारों से जानकारी भी ली जाएगी, ताकि मधुबनी जिला हर क्षेत्र में विकसित हो सके। उन्होने बताया कि मधुबनी जिला बाढ़ से प्रभावित रहता है। जिसको ध्यान में रखते हुए बाढ़ से पूर्व तैयारी की जा रही है, ताकि बाढ़ के समय जिला वासियों को बाढ़ से सुरक्षित रखा जा सके।



