ताज़ा ख़बरें

पठान का टीजर देख बॉलीवुड सेलेब्स बोले- ‘आग है आग’

CELEBS REACTION ON PATHAN TEASER

02HENT3 पठान का टीजर देख बॉलीवुड सेलेब्स बोले – ‘आग है आग’

यश राज फिल्म्स ने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के फैंस को जन्मदिन का तोहफा देते हुए के जन्मदिन (2 नवंबर) पर उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘पठान’का टीजर रिलीज किया है। जिसे देखने के बाद शाहरुख के फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

ऋतिक रोशन ने टीजर को ट्वीट करते हुए लिखा- ‘अविश्वसनीय बूम’।

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने पठान की टीजर वीडियो देखने के बाद इसे आग बताया है।

बिपाशा बसु ने टीजर वीडियो देखने के बाद कमेंट कर लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे सुपरस्टार।’

इसी के साथ संजय गगनानी, तन्मय भट्ट, चित्रांगदा सिंह, सुरभि सिंह सहित कई सेलेब्स को शाहरुख खान की फिल्म का टीजर पसंद आया है।

गौरतलब है कि फिल्म पठान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में हैं। पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। इस फिल्म से शाहरुख खान बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होने जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button