
पटना:- DAV स्कूल के 12 वीं कक्षा के छात्रों को दी गई विदाई
पटना- 30 मार्च। दानापुर अवस्थित डॉ० दुखन राम डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल, पैला रोड में 30 मार्च को 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग के साथ दायित्व निर्वहन स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर हो रहा था। तथा 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों में विद्यालय से अलग होने का गम एवं सुनहरा भविष्य का भाव विशेष रूप से झलक रही थी। हवन,दीप प्रज्जवलन व अन्य सामान्य औपचारिकता के बाद कार्यक्रम आरंभ हुआ रैम्पवॉक नृत्य,संगीत, भाग्यशाली विजेता आदि कार्यक्रम देख सभी आह्लादित हो रहे थे। विद्यालय के प्राचार्य डॉ० विजय कुमार साहू विद्यार्थियों को सफलता की ऊँचाईयों के साथ उनके आनंदमय जीवन के प्रति भी आशान्वित थे।” इतने ऊँचे उठो कि जितना उठा गगन है “- काव्य पंक्ति के साथ उन्होंने वाणी को विराम दिया। मिस और मिस्टर डी० ए० वी० गोला रोड का खिताब कमशः ‘अनुष्का शालिनी एवं ‘अंशराज’ को सुशोभित किया 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की बैंड प्रस्तुति शानदार रही। 11 वीं कक्षा के प्रियंका प्राख्या, अनन्या भारती,साहिल,कार्तिक आदि की सहभागिता स्पष्ट रूप से दिख रही थी। स्मृति चिह्न और उपाधि प्रदान कर कार्यक्रम को यादगार बनाया गया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।



