ताज़ा ख़बरें

पटना में सेन्ट्रल बैंक द्वारा मेगा ग्राहक आउटरीच कार्यक्रम में बोले अलोक श्रीवास्तव- बैंक को गौरव है कि अमृत महोत्सव का भागीदार बना

पटना-25 नवम्बर। सेन्ट्रल बैंक द्वारा मेगा ग्राहक आउटरीच कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न ग्राहकों को रु.90 करोड़ का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान की गयी। जिस कार्यक्रम का उद्घाटन सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया केन्द्रीय कार्यालय मुंबई के कार्यपालक निदेशक अलोक श्रीवास्तव,डीडीसी आईएएस ऋची पाण्डेय,फील्ड महाप्रबंधक बी.एस. हरिलाल एवं वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक आर.आर. सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यपालक निदेशक अलोक श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को गर्व है कि वह आजादी के अमृत महोत्सव का भागीदार है। 15 अगस्त, 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पूरे देश में आउटरिच कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है । देश की अदम्य भावना के उत्सव एवं सशक्त तथा आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कदम से कदम मिलाकर चलने को प्रतिबद्ध है।

पूरे देश में बैंक की 4594 शाखाओं का नेटवर्क एवं 5 करोड़ से अधिक भारतीय खाताधारकों का बड़ा ग्राहक आधार है । बिहार में बैंक की 432 एवं झारखंड में 88 शाखाएं हैं एवं 10 जिलों में सेन्ट्रल बैंक अग्रणी बैंक की भूमिका में है। बिहार में सरकार की तमाम विकास एवं सामाजिक सुरक्षा से संबन्धित योजनाओं जैसे अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, जन-धन योजना आदि के कार्यान्वयन में सेंट्रल बैंक ने सराहनीय कार्य किया है। बिहार में जीविका जैसी संस्था के सहयोग से हजारों स्वयं सहायता समूह को ऋण प्रदान कर देश की आधी आबादी को मुख्य धारा से जोड़ने में सेंट्रल बैंक अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

बिहार के अधिकांश युवा रोजगार के अवसर की तलाश में घर से बाहर, दूसरे राज्यों में पलायन कर जाते हैं। उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाकर हम उनके पलायन को रोक सकते हैं। एमएसएमई,कृषि एवं एलायड सेवाओं के लिए ऋण उपलब्ध करवा कर, हम जनता को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवा सकते हैं। जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगे। आर्थिक रूप से मजबूत होने से लोगों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। तथा वे स्वावलंबी बनेंगे। स्वावलंबन-आत्मसम्मान की पहली सीढ़ी है अतः हम एक उत्प्रेरक के रूप में बिहार के समाज में आत्मसम्मान एवं आत्मविश्वास वृद्धि में सहायक हो सकते हैं।

बैंक के पास जमा,ऋण एवं अनुषंगी सेवाओं से संबन्धित विभिन्न उत्पादों की लंबी शृंखला है। परंपरागत बैंकिंग के साथ साथ आधुनिक बैंकिंग की जितनी सेवायें हो सकती हैं,सब सेंट्रल बैंक में मौजूद है। युवा शक्ति को भारत के भविष्य के रूप में स्थापित करने के लिये स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने तक के लिए शैक्षणिक ऋण की सुविधा उपलब्ध है। व्यवसाय करने एवं उद्योग स्थापित करने के लिये कई तरह की ऋण योजनायें मौजूद हैं। 1 करोड़ से 25 करोड़ रुपये तक के वर्तमान उद्योग एवं व्यवसाय को बढ़ाने के लिये बैंक ने अभी हाल में सेंट-प्रगति नाम से एक आकर्षक ऋण योजना शुरू किया है,जो आसान शर्तों एवं न्यूनतम ब्याज दर पर उपलब्ध है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button