
पटना, 03 नवंबर। निगरानी विभाग की टीम ने निलंबित डीटीओ के आवास पर छापेमारी की है। छापेमारी जारी है। जिस निलंबित डीटीओ के यहां छापेमारी की गयी है, वह जहानाबाद के निलंबित डीटीओ अजय कुमार है। बताया जा रहा है कि छापेमारी में कई कागजात मिले हैं।

छापेमारी निलंबित डीटीओ के पटना स्थित बोरिंग रोड में कृष्ण अपार्टमेंट के पीछे स्थित राधे कृष्ण अपार्टमेंट आवास पर की जा रही है।अजय कुमार पर पटना डीटीओ रहते करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा था। जिसकी जांच के बाद विभाग ने उन्हें पिछले महीने ही सस्पेंड कर दिया है। जांच जारी है। तथा जांच में अभी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।



