बिहार

पटना एयरपोर्ट ने विमानों का नया विंटर शेड्यूल जारी किया

पटना- 18 फरवरी। पटना एयरपोर्ट की ओर से पटना एयरपोर्ट पर आने वाली सभी 41 जोड़ी विमानों के लिए नया विंटर शेड्यूल जारी किया गया है।

पटना एयरपोर्ट के तरफ से जारी यह नया शेड्यूल 25 मार्च तक प्रभावी रहेगा। इससे पहले पटना से 37 जोड़ी विमानों का परिचालन हो रहा था। पटना से सुबह में इंडिगो ने एक नया विमान शुरू किया है। इस नए शेड्यूल के मुताबिक पटना से दिल्ली के लिए अब पहली फ्लाइट इंडिगो की सुबह 8.25 बजे है, आखिरी इंडिगो की ही रात 9.25 बजे है।

नये शेड्यूल के अनुसार पहली फ्लाइट पटना में सुबह 7. 55 पर आएगा और आखिरी विमान रात 9. 55 पर उड़ान भरेगा। पटना से भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा दी गई। यहां के लिए डायरेक्ट फ्लाइट फिर से शुरू हो गई है। इससे पटना से पुरी स्थित जगन्नाथपुरी मंदिर में दर्शन करना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही दिसंबर के महीने में बंद हुई चंडीगढ़-पटना- भुवनेश्वर के बीच उड़ान भरने वाली इंडिगो की यह नई फ्लाइट फिर से शुरू कर दी गई है।

पटना एयरपोर्ट के नये शेड्यूल में भी वाराणसी, प्रयागराज और देवघर के लिए कोई भी फ्लाइट नहीं है। जबकि दिल्ली-पटना- दिल्ली बीच सबसे अधिक 15 जोड़ी फ्लाइट है। जिसमें कई के समय में बदलाव किया गया है। जबकि मुंबई के लिए पांच फ्लाइट है। बेंगलुरु व कोलकाता के लिए 3- 3, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे व गुवाहाटी के लिए 2-2 है। वहीं अमृतसर, चेन्नई, रांची, लखनऊ, चंडीगढ़ व भुवनेश्वर के लिए एक-एक विमान है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button