ताज़ा ख़बरें

पछुआ हवाओं से अभी सुबह और शाम को रहेगी सर्दी

कानपुर- 04 फरवरी। हवाओं की दिशाएं एक बार फिर उत्तरी पश्चिमी हो गई हैं, जिससे पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं कानपुर परिक्षेत्र में आने लगी। इससे सुबह और शाम को फिलहाल सर्दी पड़ती रहेगी। हालांकि दिन में तेज धूप होने से तापमान बढ़ेगा और बारिश की संभावना नहीं है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि कोमोरिन और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तरों तक फैला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और उससे सटे लद्दाख के हिस्सों पर विक्षोभ के रूप में देखा जा रहा है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ पांच फरवरी की रात तक पश्चिमी हिमालय तक पहुंच जाएगा।

अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय, सिक्किम, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों, दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। देश के कानपुर मण्डल सहित उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।

उन्होंने बताया कि जनपद में अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 84 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 48 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रही जिनकी औसत गति 6.7 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी सप्ताह आसमान साफ रहने के कारण बारिश की कोई संभावना नहीं है। तेज हवाओं के कारण सुबह एवं शाम के समय सर्दी एवं हल्के कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। अब तापमान भी बढ़ना शुरू होंगे और हवाओं की गति भी कम होगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button