ताज़ा ख़बरें

पंजाब के 40 अस्पतालों का नवीनीकरण करेगी सरकार

चंडीगढ़-09 अगस्त। पंजाब सरकार राज्य के 40 अस्पतालों या सेकेंडरी स्वास्थ्य सुविधाओं को अपग्रेड करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह जानकारी बुधवार को यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि इन 40 अस्पतालों में 19 जि़ला अस्पताल, छह सब-डिवीजऩ अस्पताल और 15 कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इस काम को पूरा करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस काम को इसी साल ही सम्पन्न करेगी। स्वास्थ्य मंत्री यहाँ पंजाब भवन में पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन (पीएचएससी), आर्किटेक्चर विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंजाब मंडी बोर्ड, पुडा समेत सभी कार्यकारी एजेंसियों के इंजीनियरों और अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विवेक प्रताप सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर पीएसएचसी प्रदीप कुमार अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव हरीश नय्यर और चीफ़ आर्कीटेक्ट मिस सपना भी मौजूद थीं।

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि अस्पतालों को अपग्रेड करने के अलावा राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में ज़रूरत के अनुसार नई इमारतों का निर्माण और डॉक्टरों एवं स्टाफ की अपेक्षित संख्या भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों की अपग्रेड की जाने वाली इमारतों को अति-आधुनिक सुविधाओं और उपकरणों के साथ लैस किया जाएगा, जिससे लोग सरकारी अस्पतालों में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button