
पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस में शामिल
चंडीगढ़- 03 दिसंबर। प्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला शुक्रवार को पंजाब भवन में आयोजित सादे समारोह में कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू मौजूद रहे। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के करोड़ों चाहने वाले हैं। वह पार्टी के लिए बड़ी ताकत साबित होंगे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सिद्धू ने कहा कि उम्मीद है मूसेवाला ने अपने माता-पिता के रास्ते पर चलते हुए मानवता की सेवा करेंगे।
इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस मामलों के इंचार्ज हरीश चौधरी, कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी, राज कुमार वेरका और अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग, पंजाब तकनीकी शिक्षा बोर्ड महेन्दर सिंह केपी के अलावा विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों, बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा और पीरमल सिंह उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मूसेवाला के खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत हैं।



