बिहार

पंजाब और कश्मीर आतंकवादी वारदात जैसी हालत हो गई है बिहार की: शाहनवाज हुसैन

बेगूसराय- 14 सितम्बर। बिहार के बेगूसराय में आतंकवादी गतिविधि की तरह 30 किलोमीटर तक अपराधियों द्वारा लगातार 11 लोगों को गोली मारे जाने से दहशत और आक्रोश का माहौल है।

देर रात करीब एक बजे घायलों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने बिहार की हालात पंजाब और कश्मीर जैसा आतंकवादी गतिविधि वाला बताया है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमने बिहार को इंडस्ट्रियल हब बनाने का काम किया। बेगूसराय में पेप्सी का प्लांट खोला गया, बाहर से उद्योगपति आने लगे। लेकिन यहां तो ऐसे फायरिंग हो रही है जैसे आतंकवाद के दिनों में पंजाब और कश्मीर में होती थी।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बदमाशों ने सराय में 30 किलोमीटर तक लगातार गोलीबारी करते हुए 11 लोगों को गोली मारी, एक की मौत हो गई, यह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बिहार किस दिशा की ओर जा रहा है। अपराधियों का मनोबल चरम पर है, अपराधियों का मनोबल बढ़ाने वाले लोगों को बिहार की जनता माफ नहीं करेगी।

हम विपक्ष में हैं इस पर राजनीति नहीं करना चाहते हैं, जिम्मेवारी से कहना चाहते हैं कि बिहार में कानून का राज कहने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सूबे में कानून का राज स्थापित करना चाहिए। पटना में बाइक से जा रहे दो लोगों को गोली मारी गई। बिहार में हर जगह गोली चल रही है, ऐसा लग रहा है कि गोलियों की बरसात हो रही है।

क्या हो गया है हमारे बिहार को, बाहर से आने वालों के मन में क्या छवि जाएगी, किसकी नजर लग गई है। बिहार का क्या होगा, बिहार में बाहर से कैसे आएंगे इन्वेस्टर। पहले जो पलायन कर जाते थे, आज वही पुराना दिन याद आ रहा है। अपराध और अपराधियों का जो मनोबल बढ़ रहा है, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों के अंदर प्रशासन, सरकार का खौफ खत्म हो गया है, वो बेहद चिंता की बात है। गरीब और कमजोर लोग बिहार में बढ़ते अपराध के शिकार हुए हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button