
पंचायत चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारी,कर्मी,शिक्षक व मीडिया कर्मी सम्मानित
केवटी(दरभंगा)-04 दिसंबर। स्थानीय प्रखंड की 26 पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव शांतिपूर्ण कराने में भागीदारी एवं सहयोग को लेकर मनरेगा भवन परिसर में आयोजित समारोह में विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों,कर्मियों एवं मीडिया कर्मियों को स्थानीय प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्वस्तिक प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी महताब अंसारी,अंचलाधिकारी गंगेश झा,बीईओ शंभू शरण सिंह,बीसीओ अजय पासवान तथा जीपीएस प्रभाकर कुमार झा ने सभी को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी महताब अंसारी ने चुनाव कार्य में सहयोग और वेहतर कार्य के लिए पदाधिकारी, कर्मियों एवं मीडिया कर्मियों की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। मंच का संचालन प्रशांत कुमार झा,खुर्शीद आलम,विकास दत्ता एवं सआदत हसन मिंटू ने किया।

मौके पर मास्टर रूमान रूमी,श्रृष्टि कुमार दास,नूर आलम,वसीम अहमद,धर्मेन्द्र कुमार,मो० जमाल,नथुनी महतो,नवल किशोर झा,मुकेश कुमार एवं विनोद कुमार,डा.शहजाद मंजर उर्फ मिन्टु आदि उपस्थित थे।



