ताज़ा ख़बरें

न्यूजीलैंड ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर लगाया प्रतिबंध

वेलिंग्टन(न्यूजीलैंड)- 07 मार्च। युद्धग्रस्त यूक्रेन में मची तबाही के 12वें दिन सोमवार को न्यूजीलैंड ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन समेत रूस के 100 लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध तक यह लोग न्यूजीलैंड की यात्रा नहीं कर पाएंगे।

नीदरलैंड के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि न्यूजीलैंड में प्रतिबंधित लोगों की सूची में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु, विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा सहित अन्य शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा है, “प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न और विदेश मामलों की मंत्री नानैया महुता ने रूसी सरकार के अधिकारियों और यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से जुड़े अन्य व्यक्तियों के खिलाफ लक्षित यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।”

उल्लेखनीय है कि इससे पहले दुनिया की पांच प्रमुख तकनीकी कंपनियों गूगल, एपल, फेसबुक, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट यूक्रेन पर आक्रमण करने पर रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा कर चुके हैं। गूगल ने रूस में अपनी सेवाओं में ऑनलाइन विज्ञापन बंद कर दिया है। एपल ने रूस में अपने सभी उत्पादों की बिक्री को निलंबित कर दिया है।

क्रेडिट कार्ड और भुगतान के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी मास्टरकार्ड और वीजा ने भी रूस में काम बंद कर दिया है। अब रूसी बैंकों के वीजा और मास्टरकार्ड देश से बाहर काम नहीं करेंगे। ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स ने भी यूक्रेन के समर्थन में पश्चिमी देशों की कंपनियों के रुख का समर्थन करते हुए रूस में अपनी सेवा को निलंबित कर दिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button