
बिहार
न्यायपालिका पर कॉमेंट दुखदायकः राउत
मधुबनी- 11 अगस्त। लोकसभा में प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में मणिपुर की घटना पर न ही दुख प्रकट किया और नही निंदा किये। उक्त बातें जेपी सेनानी हनुमान प्रसाद राउत ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा हैं। श्री राउत ने कहा कि पीएम मोदी का भाषण अहंकार से भरा हुआ था, जो लोकतंत्र और देश के लिए ठीक नहीं है। उनके संभोधन में इण्डिया को नीचा दिखाने और झूठ का पुलिंदा के साथ जुमला भरा हुआ था। राउत ने कहा कि पहली बार सदन में न्यायपालिका पर कॉमेंट किया गया है, जो निंदनीय है।



