क्राइम

नौकरानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए स्पेशल ब्रांच के DSP,पत्नी ने ही किया करतूत का भंडाफोड़

हजारीबाग- 18 अप्रैल। स्पेशल ब्रांच के डीएसपी अरविंद कुमार वर्मा पत्नी की अनुपस्थिति में अपने ही फ्लैट में नौकरानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए हैं। घटना सोमवार सुबह करीब चार बजे की है। डीएसपी की इस करतूत का भंडाफोड़ उनकी ही पत्नी ने किया है। डीएसपी की पत्नी ने अपने पति के चरित्र पर सवाल उठाए। मामला डीएसपी स्तर का होने के कारण शुरू में इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब राज्य मुख्यालय से पुलिस पदाधिकारियों पर दबाव बनाया गया तब डीएसपी के खिलाफ पुलिस सक्रिय हुई।

पत्नी के मुताबिक डीएसपी का घर की नौकरानी के साथ पहले से अवैध संबंध है। डीएसपी भी पत्नी के लगाए गये आरोप का जवाब देने से बचते रहे। डीएसपी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर शादी समारोह में गई थी। इसी दौरान अपार्टमेंट के लोगों ने उन्हें मोबाइल पर जानकारी दी कि उनका पति किसी महिला के साथ गलत तरीके से अपार्टमेंट में रह रहा है। इस सूचना के बाद वह पटना से सोमवार सुबह हजारीबाग स्थित फ्लैट पहुंची। अपने परिजनों के साथ जब वह अपार्टमेंट पहुंची तो उसने फ्लैट में पति को महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।

इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन डीएसपी पर कार्रवाई की बजाय महिला को ही डांट-फटकार लगाने लगी। इसके बाद डीएसपी की पत्नी जो किसी आईपीएस अधिकारी की बेटी बताई जाती हैं। उन्होंने राज्य मुख्यालय को इसकी सूचना उपलब्ध करा दी। राज्य मुख्यालय के सक्रिय होते ही पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी भी वहां पहुंच गए। इसके बाद डीएसपी की पत्नी को मनाया जाने का दौर शुरू हो गया। खुद डीएसपी आगे से इस तरह की गलती नहीं करने का आश्वासन देते रहे और अपनी पत्नी को मनाने का प्रयास किया। सदर अंचल इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला के आवेदन पर संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई होगी।

फिलहाल,इस मामले में समाचार लिखे जाने तक बड़ा बाजार और महिला थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button