एजुकेशन

नॉलेजग्राम इंटरनेशनल स्कूल को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

पटना-16 मार्च। एल्डरॉक इंडिया द्वारा हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में बिहार से मात्र एक विद्यालय नॉलेजग्राम इंटरनेशनल स्कूल पटना को सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ सी बी सिंह ने स्वयं उपस्थित होकर बेस्ट अकैडमिक इंफ्रास्ट्रक्टर और को-करीकुलर प्रोग्राम्स का सम्मान प्राप्त किया। एल्डरॉक इंडिया के प्रबंध-निदेशक गुरदीप अग्रवाल तथा ब्रेनवंडर्स के निदेशक मनीष नायडू सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने यह पुरस्कार होटल आई टी सी कोहेनूर, हैदराबाद में लगभग 250 प्राचार्यों और निदेशकों के समक्ष प्रदान किया।

भारत वर्ष के 500 से अधिक विद्यालयों को इस पुरस्कार श्रृंखला के सर्वेक्षण हेतु चयनित किया गया था। जिसमें नॉलेजग्राम को उत्तर भारत में अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ होने का गौरव प्राप्त हुआ।

इस पुरस्कार से जहाँ विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में हर्ष व्याप्त है। वहीं प्रबंधन के ऊपर राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता बनाए रखने की ज़िम्मेदारी पहले से भी कहीं अधिक बढ़ गई है। नॉलेजग्राम बच्चों की अंतर्निहित प्रतिभा की पहचान कर उसे विकसित करता हुआ प्रत्येक विद्यार्थी को ग्लोबल लीडर बनाने हेतु कृतसंकल्पित है।

ज्ञातव्य है कि पिछले पखवारे में ही टाइम्स ऑफ इंडिया की स्कूल सर्वे रैंकिंग में नॉलेजग्राम को पटना में चतुर्थ स्थान तथा सम्पूर्ण बिहार के सर्वोत्तम स्कूलों में अष्टम स्थान प्राप्त हुआ था। अल्प समय में ही नॉलेजग्राम ने शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है। बिहार का यह एकमात्र विद्यालय है जिसके शत प्रतिशत अभिभावक अपने बच्चों की प्रगति से पूर्ण संतुष्ट हैं। विद्यालय प्रत्येक विद्यार्थी के सम्पूर्ण संभावित विकास की लिखित गारंटी देता है।

विद्यालय की प्राचार्या राधिका के ने विद्यालय को राष्ट्र के हित के लिए समर्पित एक ऐसी सतत-तत्परा टीम बताया जिसका प्रत्येक सदस्य राइज बिफोर द सन कम्युनिटी का सदस्य है। यानी इस विद्यालय की पहली कक्षा ऑनलाइन के माध्यम सूर्योदय के पूर्व आयोजित होती है,उसके पश्चात ही बच्चे ऑफलाइन कक्षाओं के लिए विद्यालय आते हैं। इस तरह का यह विश्व में एकमेव विद्यालय है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button