
नेहरू युवा केन्द्र मधुबनी के तत्वाधान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन,राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सत्यम का चयन
मधुबनी-10 दिसंबर। स्थानीय डीआरडीए के सभा कक्ष में नेहरू युवा केन्द्र मधुबनी के तत्वाधान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मधुबनी जिला के सभी प्रखंडों से चयनित होकर आए युवा एवं युवतियों ने हिस्सा लिया। घंटों तक चले भाषण प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की भूमिका एवं सामाजिक कर्तव्य पर प्रकाश डाला।

वहीं भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल शंभू नाथ ठाकुर,डा.राहुल मंडल एवं आकिल हुसैन ने प्रतिभागियों का भाषण सुना। जिसके बाद प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय का चयन किया। जिसमें प्रथम स्थान सत्यम कुमार,द्वितीय स्थान चांदनी कुमारी एवं तृतीय स्थान अनीस कुमार झा ने प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल के सदस्यों ने तीनों प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। तथा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा सत्यम कुमार का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

मौके पर नेहरू युवा केन्द्र मधुबनी के युवा अधिकारी मनीष कुमार, कार्यक्रम सहायक सौहेल जफर एवं शिवजी के अलावा जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों से आए युवा युवतियों उपस्थित थे।



