
ताज़ा ख़बरें
नेपाल में बस हादसे में 2 की मौत, 36 जख्मी
काठमांडू- 03 अक्टूबर। नेपाल में सोमवार को एक बस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 36 अन्य घायल हो गए। उक्त जानकारी नेपाल पुलिस ने दी। यह दुर्घटना हेटौबा सब-मेट्रोपॉलिटन सिटी-15 से लगे ईस्ट-वेस्ट हाइवे पर चुडिय़ामाई मंदिर के निकट हुई।
पुलिस ने बताया कि हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि 36 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह रात्रि बस काठमांडू से झापा की तरफ जा रही थी। मामले में आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि 36 घायलों में से 30 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि शेष घायलों को भरतपुर और काठमांडू के अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है।



