बिहार

नेपाल में एक्सपो मेला में 10 देशों के लगाये जायेंगे 300 स्टॉल

अररिया- 10 दिसम्बर। सीमा पार नेपाल के विराटनगर में आगामी 15 से 21 दिसंबर तक विराट एक्सपो मेला का आयोजन होगा,जिसमे दस देशों के तीन सौ स्टॉल लगाये जायेंगे।साथ ही पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत नेपाल के बीच की पौराणिक,धार्मिक एवं आध्यात्मिक वाली बेटी-रोटी के संबंध एवं भारत नेपाल की ऐतिहासिक संधि 1950 को और भी सुदृढ़ रूप से विस्तार करने की विशेष पहल की जाएगी।

विराट एक्सपो मेला का उद्घाटन नेपाल की राष्ट्रपति विद्या भंडारी के द्वारा किया जाएगा।सात दिवसीय एक्सपो फेयर का आयोजन बिराटनगर के डिग्री कैंपस में किया जायेगा। खास बात यह है कि इस आयोजन में भारत और नेपाल के साथ-साथ अन्य 10 देश के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

विराट एक्सपो आयोजन को लेकर शनिवार को फारबिसगंज के एक निजी होटल में नेपाल एवं भारत के प्रतिनिधि की बैठक आयोजित की गई। जिसमे नेपाल के प्रदेश पर्यटन सह हवाई संयोजक भविष्य श्रेष्ठ, नेपाल होटल एसोसिएशन प्रदेश एक के अध्यक्ष राजन श्रेष्ठ, नेपाल उद्योग संगठन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, उद्योग संगठन के सदस्य संतोष भगत, पर्यटन व टूर संघ के ज्ञानमनी नेपाल एवं पर्यटन टूर ऑपरेटर भागवत नेपाल ने विराट एक्सपो मेला के आयोजन को लेकर विस्तृत जानकारी लोगों को दी। उन्होंने बताया कि मेला का उद्देश्य न सिर्फ नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देना होगा बल्कि भारत-नेपाल की ऐतिहासिक संधि 1950 को और भी सुदृढ़ विस्तार करने की विशेष पहल होगी।

सात दिवसीय इस मेला का आकर्षण खासकर वर्चुअल 360 डिग्री टूर इन वीआर, होलोग्राम इन मेजर अट्रैक्शन्स, इंटरेक्शन विथ रोबॉट, माउंटेन फ्लाइट, विराट एक्सपो सिंगिंग डॉल, फैशन शो, रेउस रिड्यूस एंड रिसायक्लीलिंग, कल्चरल प्रोग्राम और लोकल फूडफास्ट होगा। इस मेला में लगभग 10 देशों के पर्यटकों सहित 300 कंपनियों के शिरकत करने की संभावना होगी। इस मौके पर इंडो नेपाल जनरलिस्ट के प्रेसिडेंट पंकज रंजीत, अमरेंद्र कुमार, सुनील आजाद, कलीमुद्दीन, विपुल विश्वास, नारायण यादव, अब्दुल वहाब, अमित ठाकुर, अरुण रजक सहित अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button