
ताज़ा ख़बरें
नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर BJP नेता गिरफ्तार
सरायकेला- 13जून। जिले के आदित्यपुर स्थित निशांत विहार कॉलोनी निवासी भाजपा नेता अनीशा सिन्हा को आदित्यपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने और नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने पर हिरासत में लिया है। आदित्यपुर थाना में उनका मोबाइल जब्त कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
इस संबंध में जिले के आरक्षी अधीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि सरायकेला जिले समेत पूरे राज्य में रांची की घटना को लेकर निषेधाज्ञा लागू है। ऐसे में अनीशा सिन्हा की ओर से सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किया जाना और नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करना निषेधाज्ञा का उल्लंघन है। इसी बात को लेकर उन्हें हिरासत में लिया गया है। अभी उनसे पूछताछ की जा रही है।



