
बिहार
नीतीश सरकार बताए कि कौन देगा विशेष राज्य का दर्जा : तेजस्वी
पटना- 03 फरवरी। कई दिनों बाद पटना पहुंचते ही प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव नीतीश सरकार पर बरस पड़े। उन्होंने बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर कहा कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग हमलोग शुरू से करते रहे हैं। अब ये लोग किससे विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे है। विशेष राज्य का दर्जा कौन देगा। पहले यह बताना चाहिए की यह देने वाला कौन हैं।
पटना एयरपोर्ट पर आज पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति दर्जा नहीं देंगे। खुद सरकार में भागीदार है। किससे मांग कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने पटना के बालिका गृह कांड पर कहा कि यह घटना काफी निंदनीय है। इस मामले को हमलोग देखेंगे। उन्होंने कहा कि आखिर ये लोग कौन हैं। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए ।



