बिहारभारत

नीतीश सरकार के विकसित कार्य से प्रभावित है कुशेशवरस्थान की जनता,जदयू प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित: मंत्री जमां खान

दरभंगा। कुशेशवरस्थान विधानसभा उप चुनाव को लेकर हर पार्टी के नेता अपने-अपने स्तर से जनता के बीच चुनावी जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जदयू नेता जमां खान ने भी कुशेशवरस्थान विधानसभा क्षेत्र में कई दिनों से जदयू उम्मीदवार अमन भूषण हजारी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में मंत्री जमां खान कुशेशवरस्थान विधान सभा क्षेत्र के बलहा,अदलपुर,बेरा,उराई आदि गांवों में जनसंपर्क चलाया। उन्होने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का हर क्षेत्र विकास हुआ है। तथा नीतीश कुमार ने हर धर्म व जाति के लोगों को साथ लेकर बिहार का विकास किया है। अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए भी राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही है। श्री खान ने कहा कि कुशेशवरस्थान विधानसभा से एनडीए समर्पित जदयू उम्मीदवार अमन भूषण हजारी को नीतीश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य का लाभ मिलेगा। तथा अमन भूषण हजारी की जीत सुनिश्चित  है। क्योकि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को विकासित राज्य बनाकर पुरे देश में माॅडल के तौर पर पैष किया है। सीएम नीतीश कुमार के विकासित कार्य से राज्य की जनता भी प्रभावित है। यही कारण है कि कुशेशवरस्थान विधान सभा क्षेत्र की आम जनता जदयू उम्मीदवार अमन भूषण हजारी के पक्ष में मजबूती के साथ खड़ी है। मौके पर पुर्व केन्द्रीय मंत्री सह जदयू राष्ट्रीय महासचिव अशरफ अली फातमी, जदयू प्रदेश महासचिव मेजर इकबाल हैदर खान,दानिश खान,अब्दुल बाकी,रिजवान खान सहित काफी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button