बिहार

 नीतीश के 17 साल के शासन में भाजपा ने 14 साल दिया साथ : सुशील मोदी

पटना- 25 जुलाई। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश सरकार बिहार की गरीबी कम करने और विकास तेज करने का श्रेय अकेले लेना चाहती है जबकि सबको पता है कि उनके 17 साल के शासन में कुल 14 साल भाजपा साथ रही। दरअसल, गरीबी मिटाने में भाजपा और केंद्र सरकार का योगदान जदयू को नहीं पच रहा है।

सुशील मोदी ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि नीतीश कुमार ने यदि दो बार पलटी मारकर लालू प्रसाद के गोड़ पर गिरने में 4 साल न गंवाये होते, तो गरीबों का ज्यादा भला होता। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के मंत्रियों-प्रवक्ताओं में यदि लोकलाज होता, तो वे केंद्र सरकार के विशेष सहयोग और भाजपा की लंबी भागीदारी को सिरे से खारिज नहीं करते। मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के लिए जो काम अलग से किये, वह भी सरकार के योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को दिखायी नहीं पड़ते। यह संगत का असर है।

उन्होंने कहा कि बरौनी का जो उर्वरक कारखाना कांग्रेस-राजद शासन के दौरान बंद हो गया था, उसे केंद्र सरकार ने 8500 करोड़ रुपये खर्च कर फिर से चालू कराया। क्या यह सौगात सभी राज्यों की मिली? केंद्र सरकार ने दरभंगा एयर पोर्ट से हवाई सेवा शुरू की, जिससे उत्तर बिहार के लाखों लोगों को लाभ हुआ। 4-लेन, 6-लेन सड़कों और पुल-महासेतु के निर्माण के लिए केंद्र सरकार केवल बिहार में एक लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है। क्या इसका यहां की गरीबी दूर करने में कोई योगदान नहीं है?

मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार को दूसरा एम्स और विक्रमशिला में केंद्रीय विश्वविद्यालय भी देना चाहती है लेकिन नीतीश सरकार जमीन नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान सबको मुफ्त वैक्सीन और राज्य के 8 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने से क्या गरीबी दूर करने में कोई मदद नहीं मिली? क्या ये काम राज्य सरकार ने अपने खर्चे से कराए थे?

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button