
क्राइम
निलंबित आईपीएस जीपी सिंह दो दिन के पुलिस रिमांड पर
रायपुर- 12 जनवरी।आय से अधिक संपत्ति के मामले में गुरुग्राम (हरियाणा से गिरफ्तार किए गए निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आज एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफिस में मेडिकल और कोरोना टेस्ट के बाद देर शाम उन्हें लीना अग्रवाल की कोर्ट में पेश किया गया।
कोर्ट में पेश करने से पहले एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के दफ्तर में डेढ़ घंटे तक जीपी सिंह से पूछताछ की गई। एसीबी ने उन्हें कोर्ट में पेश कर 7 दिन की रिमांड मांगी। करीब 45 मिनट तक अदालत में चली बहस के बाद दो दिन की पुलिस रिमांड का आदेश जारी कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में आधिकारिक तौर पर एंटी करप्शन ब्यूरो के अफसरो ने कहा कि जीपी सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहे।



