
नासिक एयरपोर्ट पर 160 यात्रियों का सामान छोड़ स्पाइसजेट विमान दिल्ली पहुंचा
मुंबई- 25 अक्टूबर। नासिक एयरपोर्ट पर 160 यात्रियों का सामान छोड़कर स्पाइसजेट विमान उड़ान भरकर दिल्ली पहुंच गया लेकिन दिल्ली में पता चला कि यात्रियों का सामान विमान में लोड ही नहीं किया। इससे दिल्ली एयरपोर्ट पर खबर लिखे जाने तक नासिक से गए सभी 160 यात्री अपनी सामान का इंतजार कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर में नासिक एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाला स्पाइसजेट का विमान तय समय से डेढ़ घंटे बाद तकरीबन दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। पहले से डेढ़ घंटे लेट विमान जब दिल्ली पहुंचा तो सभी 160 यात्री अपना सामान लेने काउंटर पर पहुंचे। उस समय यात्रियों को पता चला कि उनका सामान विमान में लोड ही नहीं किया गया था। इससे यात्री और परेशान हो गए। स्पाइसजेट ने इन यात्रियों का सामान सड़क मार्ग से नासिक से शिर्डी एयरपोर्ट पर पहुंचाया है। वहां से सामान दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने वाला है। इसलिए अभी तक यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर सामान के लिए प्रतीक्षा करना पड़ रहा है।



