
एजुकेशन
नालन्दा खुला विश्वविद्यालय के सत्र 2021-22 में नामांकन की अवधि बढ़ी
पटना-23 दिसम्बर। नालन्दा खुला विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति,प्रोफेसर संजय कुमार, कुलसचिव डॉ घनश्याम राय एवं कुलसचिव परीक्षा, डा नीलम कुमारी के संयुक्त बैठक में प्रस्तावित नामांकन तिथि में एक और विस्तार की अनुशंसा की गई। प्रस्ताव पर कुलपति माननीय प्रोफेसर के०सी० सिन्हा ने विद्यार्थियों के हितार्थ अपनी सहमति प्रदान की। तदनुसार नये सत्र के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन की तिथि 14.01.2022 तक 300/- रू विलंब शुल्क के साथ एक बार पुनः विस्तारित की गई है।
नामांकन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन (कार्य दिवस में) दोनों विधियों से जारी रहेगा । नामांकन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए नालंदा खुला विश्वविद्यालय के वेबसाइट एवं नोटिस बोर्ड का संदर्भ किया जा सकता है । अन्य शर्तें पूर्ववत रहेंगे।



